चंडीगढ़ : दारा सिंह के बेटे के घर की छत गिरी और दबा मजदूर, दाहिने पैर में आई गंभीर चोट

By: Ankur Fri, 17 Sept 2021 4:50:32

चंडीगढ़ : दारा सिंह के बेटे के घर की छत गिरी और दबा मजदूर, दाहिने पैर में आई गंभीर चोट

दिवंगत अभिनेता दारा सिंह के छोटे बेटे अमरीक सिंह रंधावा के सेक्टर 4 स्थित घर पर लीकेज की मरम्मत का काम चल रहा था और तभी आज शुक्रवार को घर की छत गिर गई जिसमें मजदूर मलबे के नीचे दब गया जिसे कड़ी मशक्कत करने के बाद एक घंटे में निकाला गया। उसके दाहिने पैर में गंभीर चोटें आई हैं। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में मजदूर की पहचान जीरकपुर निवासी 35 वर्षीय साजिद के तौर पर हुई है। वह 2 दिन से अमरीक सिंह की कोठी की छत में लीकेज ठीक करने का काम कर रहा था और अचानक उसके ऊपर छत गिर पड़ी और उसका पैर बुरी तरह लिंटर के बीच फंस गया।

घटना शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 4 स्थित कोठी नंबर 46 में छत गिर गई है जिसमें एक मजदूर दबा हुआ है। सूचना पर पुलिस के अलावा फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। मजदूर पहली मंजिल की छत गिरने से दबा हुआ था और जोर-जोर से चीख रहा था। इसके बाद टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी के सहारे लिंटर हटाकर मजदूर को सही सलामत बाहर निकाला गया। इस दौरान मजदूर बेहोश था और उसके दाहिने पैर पर गंभीर चोट लगी हुई थी। टीम ने मजदूर को पीजीआई पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढ़े :

# शराब पीकर ऑफिस पहुंची महिला तो नौकरी से निकाला, लेकिन कंपनी को लाखों रूपये महिला को देने पड़े, जानें पूरा माजरा

# कई सप्ताह तक अपनी सैलेरी मांगने के बाद मालिक ने इस तरह दिए पैसे, जो सोच से भी परे

# PM मोदी के जन्मदिन पर रिकॉर्ड 1.75 करोड़ से ज्यादा लग चुके हैं टीके, 2.5 करोड़ का आंकड़ा पार करने की उम्मीद

# आखिर क्या है इन मोदक की खासियत कि बिक रहे 12 हज़ार रुपए प्रति किलो, आइये जानें

# अनोखी सोच के तहत महिला ने बनाया 1008 बिस्किट के पैकेट से शिवलिंग, जानें कारण

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com